काशीपुर:प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सारीम सैफी के नेतृत्व में देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न तथा केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि चीनी के दामों में बढ़ोतरी से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है और रसोई का खर्च प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।









