October 23, 2026
IMG_COM_202610231839129050.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

ग्राम कुंडा में नईम प्रधान की जनसभा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जसपुर में बढ़ाई राजनीतिक सक्रियता

जसपुर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी ने भी जसपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से अभी सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम प्रधान लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क और जनसभाओं के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।


इसी क्रम में ग्राम कुण्डा में आयोजित जनसभा में नईम प्रधान ने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, युवाओं के भविष्य, रोजगार तथा विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी बात रखी।
नईम प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की समस्याओं को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात जनता के सामने रखी।
जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नईम प्रधान का स्वागत किया और उनके विचारों को सुना। समर्थकों एवं ग्रामीणों की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें विधायक के रूप में समर्थन देने की अपील भी की गई।


जसपुर विधानसभा क्षेत्र में नईम प्रधान की लगातार बढ़ती सक्रियता से स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और जसपुर में पार्टी का रुख क्या रहता है, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *