August 16, 2026
IMG-20260815-WA0078.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। रय्यान इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन बब्बन खान एवं प्रधानाचार्य भुवनेश कर्नाटक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाउस-वाइज गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन बब्बन खान एवं प्रधानाचार्य भुवनेश कर्नाटक ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सच्ची सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण से होती है।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *