August 15, 2026
IMG-20260814-WA0006.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज आफ मैनेजमेंट हायर स्टडीज के विगत दिवस आए बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । उक्त पाठ्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उच्च अंकों के साथ कक्षा उत्तीर्ण की है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि काशिका रुहेला एवं खूशमीत कौर ने संयुक्त रूप से 74.5% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो विशाखा 68.5,% अंकों के साथ द्वितीय रही, खुशी मौर्य एवं दीपिका चौधरी एवं शिफा ने 67.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं अंशिका चौधरी, एवं वर्तिका अग्रवाल ने 66.5% अंकों के साथ संयुक्त रूप से चतुर्थ एवं प्रशांत ने 64.5% अंक प्राप्त कर कक्षा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया ।
अन्य शेष सभी विद्यार्थी ने भी उच्च अंकी के साथ कक्षा में उत्तीर्ण की हैं। यह बताते चलें कि यूजी विभाग के सभी पाठ्यक्रमों के लगभग सभी विद्यार्थी लगातार उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य प्राध्यापक गण एवं समस्त स्टाफ में हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *