काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने वर्ष 2016 से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 31 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2016 से लगातार फरार चल रहा था तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान रोहित कुमार गुप्ता (45 वर्ष) पुत्र बृजेश कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 02362/16 में धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




