काशीपुर। शहर के स्टेडियम रोड स्थित बगिया रेस्टोरेंट के पास, एचपी पेट्रोलियम के सामने नवनिर्मित ‘द बाइक मास्टर – द रॉयल सर्विस सेंटर’ का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि आज के समय में दोपहिया वाहन आम लोगों की दैनिक जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मैकेनिकों से युक्त सर्विस सेंटर वाहन चालकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
इस अवसर पर सेंटर के स्वामी मोहम्मद आरिफ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रतिष्ठान में सभी प्रकार की मोटरसाइकिलों की जैसे,ROYAL ENFIELD SERVICE,BS6 SERVICE,GENERAL SERVICE,ENGINE REPAIR,FAIRING & DENTING,WIRING & ELECTRICAL,SPARE PARTS,WASHING & POLISH,EXPERT MECHANIC,GENUINE PARTS,BEST SERVICE,CUSTOMER SATISFACTION,ROYAL ENFIELD,Ride Strong Ride आदि की सर्विसिंग, रिपेयरिंग, इंजन कार्य, ऑयल चेंज, वॉशिंग सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं देने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की बाइकों की सर्विस तसल्लीबख्श की जाएगी तथा सर्विस चार्ज भी बहुत कम लिए जा रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारियों, वाहन मालिकों तथा स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।





