July 4, 2026
IMG_COM_202607031729122140.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर: श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जसपुर के पॉलिटेक्निक कोर्स का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन रुड़की द्वारा घोषित कर दिया गया, जिसमें कॉलेज के पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष का रिजल्ट 100% रहा पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में हनी सिंह ने 84.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया अर्पित कुमार ने 80.3 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा सिविल ब्रांच में मोहम्मद फैजान ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया , जबकि द्वितीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में मयंक शर्मा ने 79.4 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, सिविल ब्रांच में प्रशांत चौहान ने 77% अंक लाकर द्वितीय व इलेक्ट्रिकल ब्रांच में निखिल कुमार ने 75% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में प्रथम वर्ष में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में हरमनकौर ने 89.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया चरणजीत और मोहम्मद जुबैर ने संयुक्त रूप से 83% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा सिविल ब्रांच में पंकज कुमार ने 84.8% प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार द्वारा सभी छात्राओं को बधाई दिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, पंकज कश्यप, नृपेंद्र,काजल ,निधि, अमित कुमार, प्रवीण चौहान, नदीम फहीम,लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *