June 27, 2026
IMG_COM_202606262120456920.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर /रुद्रपुर। महापौर दीपक बाली ने ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय योजनाओं के लोकार्पण एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में पहुंच कर माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सहभागिता निभाई।

महापौर दीपक बाली के अनुसार किसानों की समृद्धि, कृषि विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश के अन्नदाता के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। सरकार का मानना है कि किसान सुखी है तो देश सुखी है। इसी सोच के चलते ‘खेत बचाओ अभियान’ जैसे प्रयास कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रयास महत्वपूर्ण कदम हैं जो देश के अन्नदाता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ किसानों के प्रति सरकार के प्रेम को भी दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा , लोकसभा सांसद अजय भट्ट , उधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या , जिलाध्यक्ष कमल जिंदल , काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा , रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा , हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी समेत प्रदेश और जनपद के सैकड़ो गणमान्य लोग एवं किसान साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *