May 15, 2026
IMG_COM_202605141931219860.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:द गुरुकुल फाउन्डेशन स्कूल ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को पुनः सिद्ध कर दिया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा 12वीं में कौस्तुभ नाडिग ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कनक देवरारी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा दक्ष गोयल ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में प्रथम पाँच सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कनक देवरारी 94.2%, दक्ष गोयल 94%, मिस्टी अग्रवाल 93.6%, अवनी अग्रवाल 93.2%, प्रियल गुप्ता 93.2%, नितिन चौधरी 92.4% तथा पुण्य जैन 92.4% शामिल रहे। विज्ञान संकाय में प्रथम पाँच वरीयता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में पार्थ शर्मा 93.4%, काव्या मेहरोत्रा 93.2%, मन्नत कौर 91.6%, स्वर्णिमा 91.6%, महिमा मौर्य 90.8%, दिलप्रीत कौर 90% तथा मोहित यादव 90% रहे। हयूमैनिटीज संकाय में कौस्तुभ नाडिग ने 94.4% तथा अनुष्का शर्मा ने 92.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय का समग्र परिणाम इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 21 रही, जबकि 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 38 रही।

लगातार 7वीं बार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय ने अपनी शैक्षिक श्रेष्ठता को कायम रखा है। विद्यालय का यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष, उत्साह एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय की सफलता के पीछे आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण पद्धति, नियमित मूल्यांकन प्रणाली, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष ध्यान प्रमुख कारण रहे हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जीवन कौशल से भी समृद्ध करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर जी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर जी द्वारा दिया गया प्रेरणादायक सत्र काफ़ी लाभप्रद सिद्ध हुआ। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष स्टडी कैंप, अतिरिक्त कक्षाएँ एवं शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिनसे विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ मिला। उन्होंने यह भी कहा कि स्टडी कैंप विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ तथा उनका प्रेरणादायी मोटिवेशन सत्र विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने में बहुत उपयोगी रहा। जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री कामाक्षी कपूर जी ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों की अथक लगन का परिणाम बताया। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करता रहेगा। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय का सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

लगातार 7वीं बार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर द गुरुकुल फाउन्डेशन स्कूल ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *