May 15, 2026
IMG_COM_202605141831141330.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के नालों की सफाई अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मानपुर रोड स्थित आर के फ्लोर मिल के पास गैबिया नाले की युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर को सफाई कार्य की प्रगति की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने भी नाले की सफाई कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए महापौर दीपक बाली की सराहना की।
सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे दीपक बाली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई समय से पूर्ण कर ली जाए, जिससे शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

बरसात से पहले सफाई अभियान तेज, जनता ने सराही महापौर की कार्यशैली


“नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाना यह दर्शाता है कि प्रशासन इस बार पहले से अधिक तैयार है। महापौर दीपक बाली स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं, इससे अधिकारियों में भी जवाबदेही बढ़ रही है।: स्थानीय नागरिक


“शहर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी को लेकर महापौर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यदि इसी तरह कार्य चलता रहा तो बरसात में इस बार लोगों को जल भराव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी।: नरेश
“स्थानीय जनता की समस्याओं को समझते हुए तुरंत कार्रवाई करना महापौर की सकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है।इससे जनता में भरोसा बढ़ता है कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा।: रमेश


इस दौरान मौके पर  वैशाली गुप्ता, समरपाल सिंह, एडवोकेट अर्जुन सिंह, रवि प्रजापति, एस आई गणेश, डॉ अमरजीत सिंह साहनी पार्षद अनिल कुमार सादिक हुसैन मयंक, प्रिंस बाली विनय नेगी, रोहित कुमार प्रकाश नेगी, अवतार सिंह, सचल दल: आकाश, एस आई मुकर्रम, इकबाल, मनोज शर्मा,सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *