May 11, 2026
IMG_COM_202605111308152270.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में शहर में चल रहे स्वछता अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने लगाए गए 3 डस्टबिनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डस्टबिन खाली थे, जबकि उनके नीचे कूड़ा फैला हुआ था। जांच करने पर उक्त कूड़ा डोमिनोजपिज़्ज़ा का पाया गया।

कूड़ा फेंकने पर डोमिनोज पिज्जा पर 5000 का जुर्माना

डॉ अमरजीत सिंह साहनी द्वारा डोमिनोज़ के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर निर्देश दिया गया कि वे तत्काल अपना कूड़ा उठाएं, अन्यथा उक्त कूड़ा उनके प्रतिष्ठान के गेट पर रख दिया जाएगा। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों द्वारा कूड़ा नहीं उठाया गया जिस कारण मजबूर होकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा उक्त कूड़े को एकत्रित कर डिब्बों में भरकर डोमिनोज़ के गेट पर रख दिया गया। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि पुनः इस प्रकार खुले में कूड़ा फैलाते हुए पाया गया, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा कूड़ा उनके गेट/प्रतिष्ठान पर ही वापस रखा जाएगा।

गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 5 हजार की चालानी कार्रवाई भी की गई। महापौर दीपक बाली और नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने शहर की जनता के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वह शहर को साफ स्वच्छ रखने में अपना सहयोग करें क्योंकि सब के सहयोग से ही शहर स्वच्छ बन सकेगा डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *