April 4, 2026
img-20260404-wa001692383893737278559.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: बाजपुर रोड स्थित महिमा रिजॉर्ट में म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर के तत्वावधान में भव्य म्यूजिकल कार्यक्रम “एक सुरीली शाम – गीत संगीत के नाम” का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली तथा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्था की गायिका गौरी शर्मा ने “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया। महापौर दीपक बाली ने “रिमझिम गिरे सावन” गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, वहीं संस्था के संस्थापक रिजवान एहसन ने “तुम भी चलो हम भी चलें” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी का सम्मान एवं अभिवादन भी किया गया। संस्थापक रिजवान एहसन ने कहा कि क्लब की स्थापना का उद्देश्य शहर के संगीत प्रेमियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने क्लब की उपलब्धियों के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


संरक्षक मंडल सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि यह मंच संगीत प्रेमियों को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। वहीं वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने इसे संगीत का उत्सव बताते हुए इसकी सराहना की।


संस्था के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक साझा मंच देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, संगठन मंत्री मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष देव शाह, उपाध्यक्ष अबरार खान, उप सचिव अमन वाली और मीडिया प्रभारी कुलदीप श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में ललित मोहन पंत, लक्षिका शर्मा, रोहिणी शाह, सुधा शर्मा, डॉ. जावेद असलम, राहुल शर्मा और शरद अरोड़ा के गीतों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शुभ्रा शर्मा एवं प्रियंका अग्रवाल ने अत्यंत आकर्षक ढंग से किया।
रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों एवं दर्शकों ने भाग लेकर गीत-संगीत की इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *