काशीपुर में चैती मेले के दौरान पकोड़ी की ठेली लगाने वाली महिला के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) ने आरोपी सातों महिला बाउंसरों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को ग्राम धरमपुरा, टांडा (जिला रामपुर, यूपी) निवासी सुषमा पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेले में अस्थाई पकोड़ी की ठेली लगाती है। आरोप है कि सामान समेटते समय कुछ महिला बाउंसर वहां पहुंचीं और विवाद करने लगीं।
सुषमा के अनुसार समझाने का प्रयास करने पर 8-10 महिला बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की, बाल खींचे और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान उसका कान का आभूषण भी खो गया।अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल के तर्कों को सुनकर न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) पूनम टोडी ने आरोपी सातों बाउंसर को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


