श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडबरा कॉलेज का बी.एड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट छात्र शत प्रतिशत रहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएड तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडबरा जसपुर का बीएड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीएड में चंद्रिका अरोरा 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही जबकि शिल्पा रावत 89.8 प्रतिशत प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रही और आयुषी सैनी 89.6 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह व डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विभागअध्यक्ष कौशल कुमार, अतुल शर्मा, डॉक्टर शैलजा, संदीप कुमार, नेहा, शिखा वर्मा, नदीम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।


