March 31, 2026
IMG_COM_202603301235421250.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, काशीपुर में GLOBAL SPORTS WEEK” का सफल आयोजन किया गया। इस खेल सप्ताह में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम एवं वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा उनमें टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।


प्रतियोगिताओं के परिणामों में क्रिकेट में प्रथम स्थान B. Pharm IV Year की टीम ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान D. Pharm II Year की टीम को मिला। बैडमिंटन में शांतनु त्यागी (B. Pharm IV Year) ने प्रथम तथा दानिश (B. Pharm IV Year) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में B. Pharm IV Year की टीम विजेता रही, जबकि B. Pharm II Year की टीम उपविजेता बनी। कैरम में वंश विश्नोई (B. Pharm II Year) ने प्रथम तथा अनुज चौहान (B. Pharm I Year) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में इमरान (D. Pharm II Year) प्रथम और सरताज सिंह (B. Pharm II Year) द्वितीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ.अनिल कुमार सक्सेना ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने की बात कही।
संस्थान के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोग से यह “GLOBAL SPORTS WEEK” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो सभी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *