March 27, 2026
IMG_COM_202603271335038690.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

मुरादाबाद: GIPER के छात्रों ने नेशनल फार्मेसी डे (25/03/2026) के अवसर पर Pharmacy Council of India, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित Pharma Anveshan 2026, जो Teerthanker Mahaveer University, मुरादाबाद में आयोजित हुआ, में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इस Pharma Anveshan 2026 में लगभग 70 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिनमें गाज़ियाबाद, मेरठ, लखनऊ, मुरादाबाद, देहरादून एवं काशीपुर के संस्थान शामिल रहे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Pharmacy Council of India के Secretory cum Registrar Prof. Anil Mittal तथा Prof. Vibhu Sahni , Prof. Akash Ved, Prof. Neeraj Upmanyu, Prof. Ambar Vyas and Shree Sandeep Badola(President UP Pharmacy Council) उपस्थित रहे।
अधिवेशन में विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से अपने नवाचार प्रस्तुत किए। GIPER के छात्रों ने फार्मेसी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर आधारित विषय प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया।
अधिवेशन में आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में रुकय्या मलिक ने प्रथम स्थान, सन्ध्या धारकिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि AI इनोवेशन श्रेणी में मोहम्मद अनस एवं वंश विश्नोई ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक Dr. Deepak Teotia , विभागाध्यक्ष Dr. Sisir Nandi एवं Mr. Shahjad मौजूद रहे।
संस्थान के चेयरमैन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमारे छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम, समर्पण और नवाचार की सोच का परिणाम है। हमें उन पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।”
संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *