सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर:एआईसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें मेहनत से अपनी रोजी-रोटी चला रहे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता मिलना बेहद जरूरी है।अनुपम शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर उन्हें मुआवजा और राहत प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संकट की घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

