काशीपुर:रय्यान इंटरनेशनल स्कूल में 17 फरवरी को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा, जल संकट, लैंगिक समानता, सपने बड़े हो तो मेहनत भी बड़ी होनी चाहिए, मोबाइल फोन का उचित उपयोग, किताबें हमारी मित्र, जल संचय और पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
विद्यालय के चेयरमैन श्री बब्बन खान ने छात्रों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करके मेहनत करने और आगे बढ़ने का संकल्प लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को मंच पर अपनी बात रखने का साहस होना चाहिए, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भुवनेश चंद्र कर्नाटक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों की बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा, जिनमें राहिल खान, गुंजन अग्रवाल, आरजू सैफी, फरजाना रईस और हुमा सैफी शामिल थे।
