February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 17 सितंबर 2025

उधम सिंह उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली जसपुर के ग्राम अमिया वाला में एक 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने की मांग की

दरअसल जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमियावाला में एक मासूम बच्ची 13 वर्षीय का शव खेत में मिला। मामले में देर शाम से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जसपुर तथा आसपास के क्षेत्र की पुलिस जसपुर में तैनात के दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर अस्पताल ले आए। घटना के खुलासे के लिए टीम में गठित कर दी गई है मामले में फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ग्राम उम़ियावाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि आज दोपहर में एक 13 साल की बच्ची का शव खेत में मिला है। घटनास्थल पर बच्ची की नग्नावस्था को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी दुष्कर्म के बाद धारदार से हथियार से हत्या की गयी है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *