ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 03 जुलाई, 2025
राजस्थान के बिजली विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नागौर आवास का कनेक्शन काट दिया।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 से पहले के बिल जमा करने के लिए नोटिस और बिल भेजे जा रहे थे, लेकिन बिल नहीं भरा गया। यह बिजली कनेक्शन हनुमान बेनीवाल के बड़े भाई प्रेम सुख बेनीवाल के नाम से बताया जा रहा है। बकाया बिल की राशि 11 लाख 61 हजार 545 रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली विभाग का लाइन मेन नागौर स्थित आवास के पास बिजली खंभे पर चढ़कर तार काटता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही कुछ तार जमीन पर बिखरे पड़े हैं। कनेक्शन हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेम सुख के नाम का है, लेकिन हनुमान बेनीवाल भी यही निवास करते हैं। ऐसे में हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया है कि यह राजनीतिक से प्रेरित है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह भी उठता है कि सालों से बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कर क्या रहे थे? जो पिछले इतने साल से बिजली का बिल नहीं भरा गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि अब ही यह कार्रवाई क्यों की गई है। हनुमान बेनीवाल लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। कार्रवाई की सूचना मिलने और वीडियो वायरल होने के बाद में लगातार राष्ट्र लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और हनुमान बेनीवाल के समर्थक नागौर आवास और बिजली विभाग की ऑफिस पर जुट रहे हैं।


