February 7, 2026

खबर प्रवाह (22 जनवरी, 2023)

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी की ज्वैलरी चोरी करने के साथ ही दुकान में लगे डीबीआर भी ले गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक घटना में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

काशीपुर के कु़ंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी नवीन वर्मा पुत्र पहलवान चंद्र वर्मा की वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक बीती देर शाम रोजाना की तरह नवीन वर्मा दुकान बंद कर घर चले गये। आज सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि दुकान खुली है। इसकी सूचना मिलते ही दुकान स्वामी परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे थे और शटर आधा खुला था, दुकान के अंदर जाकर देखा तो सेव अलमारी खुली थी, ओर सामान तितर बितर था । दुकान स्वामी नवीन ने बताया कि साढ़े तीन किलो नई पुरानी चांदी, 20 ग्राम नाक के फूल, आर्टिफिशियल मालायें, तांबे के सिक्के, छल्ले, अष्ट धातू की मूर्तियां वह ताबीज समेत 1500 रुपये चोरी हो गये। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी डीबीआर भी ले गये ओर कैमरों की तारें भी काट गए। वहीं गांव में ही प्रमोद कुमार की हरिकृपा ज्वैलर्स की दुकान का भी ताला तोड़ा, दूसरा ताला टूटने में असफल होने पर चोर फरार हो गये लेकिन तीन अज्ञात चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *