October 30, 2026
IMG_COM_202610291814296670.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

नैनीताल 29 अक्टूबर 2026 सूवि:भारत मौसम विभाग द्वारा जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्राएं की जाएं, इस दौरान नदी नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने, कार्मिकों को अपने कार्य क्षेत्र में ही बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *