सुदर्शन समाचार ब्यूरो
आर्यनगर काशीपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर अपनी निजी कार चोरी होने की सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर थाना काशीपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान कार चोरी होने संबंधी दी गई सूचना झूठी पाई गई।
पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने एवं पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने के संबंध में विजय कुमार के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया गया।
काशीपुर पुलिस का संदेश
डायल 112 आपातकालीन सहायता के लिए है। इसका दुरुपयोग न करें और पुलिस को किसी भी घटना की सूचना हमेशा सही एवं तथ्यात्मक रूप से दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।









