सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर। उत्तराखण्ड राज्य संयुक्त बी॰एड॰ प्रवेश परीक्षा 2026-27 के अंतर्गत बी॰एड॰ प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक ’’01 सितम्बर 2026’’ से प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ’’समर्थ पोर्टल’’ वैबसाईटः https://ukentrance.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
श्रीराम संस्थान में बी0एड0 विभाग के संयोजक श्री रविन्द्र कुमार ने अभ्यर्थियों से समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया। संस्थान द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग की ’’अंतिम तिथि 04 सितम्बर 2026’’ निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए-
अभ्यर्थी ’’9917407268, 9412816027 एवं 8194069000’’ पर संपर्क कर सकते हैं।









