काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के नव प्रवेशित छात्रों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रयोगशालाओं तथा भविष्य में फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्यअतिथि वरिष्ठ योगाचार्य डॉ आर सी शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल ऑफ़ डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान वाइस प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ अमित सेन, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ श्रुति करार, एच ओ डी पैरामेडीकल मनीषा मतवाल, एच ओ डी लॉ राजवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ आर सी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मेसी केवल दवाओं के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। निदेशक डॉ कपिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, व्यवहारिक ज्ञान एवं नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक रहते हुए अपने कौशल का विकास करना चाहिए।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशाला सुविधाओं, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति एवं अनुशासन संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने कॉलेज परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को लेकर उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी प्रजापति द्वारा किया गया।









