June 25, 2026
IMG_COM_202606251631413880.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा और सभासदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गढ़ीनेगी के रामलीला ग्राउंड, में उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पंचायत का प्रथम नवनिर्वाचित बोर्ड गढ़ीनेगी में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगा।‌ उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुने हुए बोर्ड को विकास के क्षेत्र में पूरा सहयोग दिया जाएगा और गढ़ीनेगी के विकास में जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह हर समय यहां की जनता के हित में चुने हुए बोर्ड के साथ खड़े नजर आएंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाअध्यक्ष मनोज पाल जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी, सुरेश लोहिया, वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, चेयरमैन अभिषेक सुखीजा, सभासद रजनी, सभासद लव कुश, सभासद दलीप सिंह, सभासद अर्पण चावला, सभासद सुगंध, सभासद कुलविंदर कौर, सभासद नरेश कुमार सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ो आमजन एवं भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *