September 21, 2026

ख़बर प्रवाह (07 अप्रैल, 2023)

भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस आज पूरे देशभर में धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर काशीपुर में एसआरएस मॉल में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना।

काशीपुर में एसआरएस मॉल में भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा और पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा ने मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हनुमान महोत्सव और भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी का 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्सव का माहौल है। हम प्रत्येक बूथ प्रत्येक मण्डल पर इसे मना रहे हैं। वही आपातकाल के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रत्येक मंडल, बूथ, जिले स्तर पर सम्मानित कर रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी ने उनके संबोधन को सुना। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई और इसके बाद आपातकाल के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिन लोगों ने पार्टी को सींचने का कार्य किया है उन सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान हर बूथ पर 25-25 झंडे लगाने का कार्य तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *