February 7, 2026

काशीपुर में आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार पर अवैध खनन माफियाओं के प्रेमी बनने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। 

दरअसल आज काशीपुर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए जहां पर खनन माफियाओं के प्रेमी बने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खनन माफियाओं के प्रेमी व शुभचिंतक बनकर रह गए हैं? उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खनन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है आज प्रदेश की नदियों से खनन निकालकर भविष्य के लिए खतरे को बल देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं के ओवरलोड वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन माफियाओं की पार्टी बनकर भाजपा  मात्र अपनी तिजोरी भरने का काम प्रदेश सरकार कर रही हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, अजिता शर्मा, सुभाष पाल, त्रिलोक अधिकारी, ब्रह्मा सिंह पाल, डॉक्टर आरिफ मंसूरी, वसीम, महेंद्र लोहिया, मंसूर अली मंसूरी, राशिद फारूकी, मंसूर अली मेफेयर, दिलशाद अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जितेंद्र, सारिम सैफी, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, मंसूर अली, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *