March 25, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आज काशीपुर पहुंची। पहली बार काशीपुर पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेहा जोशी ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी केवल सोशल मीडिया पर ही सक्रिय है, धरातल पर नहीं तो वहीं उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस में अंतरकलह है लगातार बनी हुई है। 

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने हमला फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बदलाव आया है। भाजयुमो द्वारा प्रदेश भर में बड़े आयोजन की शुरुआत की जा रही। इंस्टाग्राम, फेसबुक व ट्यूटर के माध्यम से नए मतदाताओं के साथ संवाद एवं सरकार की नीतियों को अवगत कराकर भाजपा से जोड़ने की भाजयुमो को जिम्मेदारी मिली है। शीघ्र ही भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उत्तराखंड पहुंच सकेंगे। वह 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग का युवा उनसे बहुत अच्छे से जुड़ा है। जब वह युवाओं के साथ संवाद करेंगे तो निश्चित ही पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं की अहम भूमिका रहेगी ओर महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। यह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी कहा है। भाजपा विकास के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में बहुत से विकास के कार्यों को किया है। कांग्रेस से भाजपा में वापस कांग्रेस में जाने वाले नेताओं के बारे में उन्होंने कहा कि 2021 का जो युवा वोटर है वह जान गया है कि स्वार्थ के लिए जो राजनीति में आया है। उसे युवा वोटर नकारने वाला है, और फिर से प्रदेश में कमल ही खिलेगा। कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। वह सोशल मीडिया के अलावा कहीं नहीं दिखती। कहा कि चुनाव सोशल मीडिया पर नहीं जमीन पर लड़ा जाता है। कहा कि कांग्रेस में जो अंतर्कलह है, उससे सब वाकिफ हैं। उनमें आपस में जो जूते चप्पल चलते हैं, इससे सब वाकिब है। वहां पर भाजयुमो प्रदेश संयोजक लवीश अरोरा, रिकी पोंटिंग, जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रशांत पंडित आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *