February 7, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आदेश पर आज काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा बा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा मौजूद रहे।

काशीपुर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज काशीपुर में काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन से शुरू की गई जिसमें जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन जागरण पदयात्रा कांग्रेसका उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार की दोगली नीतियों को उजागर करना है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का पहिया पूरी तरह से थम चुका है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में आज राज्य बुरी तरह विकास के मामले पिछड़ गया है। आम जनमानस में त्राही त्राही मची हुई है। वही जन जागरण पदयात्रा में शामिल कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है और आगामी 11 तारीख हो हल्द्वानी में होने वाली विजय संकल्प शंखनाद रैली को पूर्णता सफल बनाने की रूपरेखा आज तैयार की गई है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, उपकार सिंह,अब्दुल सलीम एड., माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, पीसीसी सचिव अलका पाल , गौतम मेहरोत्रा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, इन्दुमान, अजर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, चन्द्र भूषण डोवाल, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ॰ रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, श्रीमती मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी,तोकिर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जितेंद्र ,सारिम सैफी, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, मंसूर अली,राशिद फारुकी , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *