September 4, 2026
IMG-20260903-WA0018.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। प्रतिभाएं अपने सार्थक परिणामो से पहचानी जाती हैं उन्हें किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं होती वह रत्नों की भांति चमकते रहते हैं जैसे कि हम सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में पाते हैं जिसमें छात्र-छात्राएं ने अपेक्षाकृत परिणाम लाकर अपने को चरितार्थ किया है। लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि आकाश कोहली पुत्र स्वर्गीय श्री सुंदर कोहली ने 78.50% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नेहा कांबोज पुत्री श्री सुखदेव सिंह, साक्षी पुत्री सुरेश कुमार, एवं स्वाति सक्सेना पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 72.50/% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गोपाल कृष्ण सक्सेना पुत्र श्री सुरेंद्र सक्सेना ने 70.50/% अंक प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया जो अपने आप में एक अपूर्व उपलब्धि है । बाकी 68% छात्र -छात्राओं ने 60% से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो उनके शैक्षणिक भूख को दर्शाता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण ,प्राचार्य, रजिस्ट्रार , प्राध्यापक गण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *