September 28, 2026
IMG_COM_202609281306346440.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी.फार्मा (Diploma in Pharmacy) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का अंतिम अवसर है। कॉलेज में डी.फार्मा पाठ्यक्रम में 29 सितंबर तक ही प्रवेश लिए जा सकेंगे।
डी.फार्मा फार्मेसी क्षेत्र का एक लोकप्रिय एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम है, जिसकी अवधि दो वर्ष है। फार्मेसी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि 29 सितंबर प्रवेश की अंतिम तिथि है, जिसके बाद प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध नहीं होगी। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते कॉलेज पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *