सुदर्शन समाचार ब्यूरो
इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा स्वर्गीय श्री रवि एवं श्रीमती सरला देवी की सुपुत्री मोनिका (कटोराताल निवासी)के विवाह के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया। इसमें गैस चूल्हा, सूटकेस, मिक्सर, वस्त्र एवं अन्य जरूरी सामग्री शामिल थी। इसके साथ ही एक चाँदी का सिक्का तथा ₹11,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
यह पुनीत कार्य क्लब की सदस्यों के सामूहिक प्रयास एवं प्रायोजकों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, अंशु बंसल एवं रंजीता कौर उपस्थित रहीं। क्लब ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मोनिका एवं उनके जीवनसाथी के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
