
श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ जिसमें इन सात दिनों में फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, बी एड एवं डिग्री के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल खो – खो, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस तथा लॉन्ग जंप, हाई जंप , टग ऑफ वार आदि खेलों का आयोजन किया गया।

जिसमें क्रिकेट में नर्सिंग के छात्रों ने बाजी मारी, कबड्डी में पॉलिटेक्निक के छात्रों ने सफलता हासिल की, वॉलीबॉल में भी पॉलिटेक्निक विजयी रहा, बैडमिंटन में डिग्री कॉलेज एवं खो – खो में नर्सिंग कॉलेज विजयी रहा। 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस में पॉलिटेक्निक विजयी रहा।

इधर 100 मीटर गर्ल्स की रेस में नर्सिंग कॉलेज विजयी घोषित हुआ। टग ऑफ वार में भी पॉलिटेक्निक ने बाजी मारी। हाई जंप में नर्सिंग ने खिताब जीता। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सात दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश चौहान, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर कुमार, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य सलमान, डिग्री प्राचार्य देविका रावत, कौशल कुमार, पंकज कुमार, रविंदर पल, पूजा एरी, हीना कुमारी, शिवम कुमार, फरमान, निधि, काजल , अमित कुमार, निपरेंद्र कुमार, शिवानी, कविता, नेहा, संदीप कुमार, एवं सलेजा उपस्थित रहें।
