चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत समस्त प्राध्यापकगणों ने उत्साह पूर्वक दीप प्रज्वलित किए एवं विद्यार्थियों ने बड़े हर्षोल्लास से आतिशबाजी करके दीपावली पर्व को मनाया। महाविद्यालय का समस्त वातावरण दीपावली के उल्लास एवं उमंग से सराबोर हो गया। नवागंतुक विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक रैंप वॉक किया गया जिसमें खुशी रावत बी0.ए0 प्रथम सेमेस्टर मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम के अंत में गत माह शासन द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों पर आयोजित प्रतियोगिताओं जैसे विकसित भारत 2047, हर- घर तिरंगा अभियान, अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026, सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ अध्यक्ष काजल कश्यप ने किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भावना एवं सकारात्मक का पर्व है यह पर्व हमें अज्ञानता एवं नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वंदना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, श्री विजेंद्र चैधरी, बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 शालिनी सिंह, श्री मति शिप्रा छाबरा, डॉ0 सोमेश शमार्, श्री मति सुषमा शर्मा, डॉ0 अविनाश मिश्रा, डॉ0 महेश कुमार, श्री मनोज कुमार, कु0 सृष्टि सिंह सभी उपस्थित रहें।
