November 4, 2026
IMG-20261104-WA0043.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 एवं वार्ड नंबर 3 में आज विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा लगभग ₹82 लाख की लागत से 5 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड एवं मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं और इनके निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हों तथा विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनहित एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, रोजगार तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक श्री चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “विकल्प रहित संकल्प” के अनुरूप प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क निर्माण, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री जयदीप सिंह जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पाल जी, मंडल पदाधिकारी श्री अंतरप्रीत चीमा जी, श्री चंदन रौतेला जी, श्री धर्म सिंह जी, श्री मनराज जी, बूथ अध्यक्ष श्री जी.आर. आर्य जी सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित ग्रामवासी भाई-बहन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।जनसेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *