जसपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के जसपुर दौरे को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मिले अपार सहयोग से पार्टी नेता नईम प्रधान भावुक नजर आए। उन्होंने दौरे में शामिल होने पहुंचे सभी साथियों, बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। नईम प्रधान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के स्वागत में जिस उत्साह और एकजुटता के साथ लोगों ने भागीदारी की, वह उनके लिए बेहद खास और यादगार है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस सफल आयोजन के लिए वह प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक के आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जसपुर में बदलाव, सामाजिक न्याय और बेहतर सुविधाओं के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
नईम प्रधान ने कहा कि आज जसपुर की लकड़ी मंडी में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता बदलाव और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद के साथ एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा आप सभी के जोश, प्यार और समर्थन ने आज लकड़ी मंडी को नीले रंग में रंग दिया।

चंद्रशेखर आजाद जी के आगमन पर दूर-दराज से पहुंचे सभी साथियों, बुजुर्गों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके लिए केवल राजनीतिक उत्साह नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उम्मीदों की जिम्मेदारी भी है। जसपुर क्षेत्र में सामाजिक न्याय, समान अधिकार और बेहतर सुविधाओं के लिए आजाद समाज पार्टी लगातार संघर्ष करेगी।
नईम प्रधान ने कहा कि जनता का यह प्यार और सहयोग आगे भी इसी तरह मिलता रहा तो जसपुर में बदलाव की आवाज को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
