November 4, 2026
IMG-20261104-WA0036.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कॉलेज ऑफ लॉ एवं बीएससी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप सहगल, उद्योगपति खड़क सिंह चौहान, चौहानसभा अध्यक्ष डॉ वी पी सिंह, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल आफ नर्सिंग डॉ राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल आफ डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, हेड ऑफ लॉ डिपार्मेंट राजवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
फ्रेशर पार्टी का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर सीनियर छात्रों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान अर्जन एवं अपने सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण समय होता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *