October 30, 2026
IMG-20261030-WA0005.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी विभाग बीबीए , बीसीए एवं बी कॉम ( ऑनर्स) के लगभग 55 से अधिक विद्यार्थियों ने विश्व विख्यात प्रबंध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम काशीपुर ) में विगत 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय “एक्सपट्र्स टॉक एंड इंटरैक्टिव सेशन” वर्कशॉप में प्रतिभाग कर मार्केटिंग एवं प्रबंधकीय के गुणों को सिखा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त सेशन के प्रथम चरण में सप्लाई चैन मैनेजमेंट के ऊपर विद्यार्थियों को एक्सपट्र्स द्वारा बहुत सारे टिप्स दिए गए इसके बाद दूसरे सेशन में मार्केटिंग से संबंधित रोजाना नए-नए अनुभवों से आप किस प्रकार अपने को आगे बढ़ा सकते हैं इसके संबंध में विद्यार्थियों को जानकारियां दी गई । दोनों सेशन समाप्ति के पश्चात विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । उक्त सेशन में जाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित है।
यहां बताते चले की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार के सेशन, वर्कशॉप ,में प्रतिभाग हेतु विद्यार्थियों को भेजने के तत्पर रहती है जिससे छात्र- छात्राओं को वर्तमान परिवेश में समाज, मार्केट और व्यापार के संबंध में जो नए नए बदलाव आ रहे हैं उसकी जानकारी आसानी से हो सके।
इस अवसर पर संस्थान की यूजी फैकेल्टी सिमरन सेठी कुकरेजा, रेनू भास्कर एवं सुखवंत कौर भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *