काशीपुर/जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। विधानसभा जसपुर के ग्राम बावड़खेड़ा में क्षेत्रवासियों द्वारा उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराने के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित स्तर पर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
डॉ. चौधरी ने ग्राम बावड़खेड़ा के लोगों का स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जाएगा।
