काशीपुर मुख्य बाजार एवं तिराहों/चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से ज्यादा ई-रिक्शा (टुकटुक) के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
काशीपुर पुलिस की टुकटुक चालकों से अपील
मुख्य बाजार में ई-रिक्शा (टुकटुक) के अनियंत्रित प्रवेश एवं निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन न करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन, व्यापारियों एवं बाजार में आने वाले ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में काशीपुर पुलिस द्वारा समस्त टुकटुक चालकों से अपील की जाती है कि वे मुख्य बाजार में निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रतिबंधों का पालन करें तथा प्रतिबंधित समय में बाजार क्षेत्र में प्रवेश न करें। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से टुकटुक को रोकने एवं निर्धारित मार्गों पर संचालित कराने की कार्रवाई की जाती है, जिसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।
काशीपुर पुलिस का संदेश
“आपका सहयोग, शहर को जाम से मुक्ति का प्रयास।”
समस्त टुकटुक चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही सवारी बैठाएं एवं उतारें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
काशीपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
