October 7, 2026
IMG_COM_202610051615573850.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज उत्तराखंड के जसपुर-काशीपुर से धन्यवाद/जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए आज काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना दमखम दिखाया हरीश रावत पूर्व निर्धारित अपने कार्यक्रम के तहत जसपुर से यात्रा का शुभारंभ करते हुए आज दोपहर तराई क्षेत्र के द्वार काशीपुर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान जहां उनकी जनसंवाद यात्रा में गाड़ियों का काफिला साथ रहा तो वहीं काशीपुर जसपुर के सभी पार्टी पदाधिकारी,स्थानीय दिग्गज कांग्रेस नेता,जसपुर विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही नगर शेत्र की कृषि मंडी समिति गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं की और से स्वागत हुआ जहां हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहां की प्रदेश और देश में जनता बदलाव लाने जा रही है इसी के तहत मेरा जैसे ही स्वास्थ बेहतर हुआ में जनता का धन्यवाद कर ने निकला हुआ हूं। में कुमाऊँ के लोगों से मिलकर उनसे बातचीत कर उनके हाल जानना चाहता हूं और अपने सुनाना चाहता हूं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *