काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 सितंबर 2026 को शंकरपुरी कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने मलकीत सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई तथा हरिओम गोस्वामी निवासी श्यामपुरम कॉलोनी, कोतवाली आईटीआई को करीब 32 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0एफआईआर संख्या 303/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
