September 25, 2026
IMG-20260925-WA0012.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, काशीपुर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से पधारे विशेष अतिथि डॉ. निपेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमीनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.कॉम (B.Com) और बीबीए-एलएलबी (BBA LLB) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. निपेन्द्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सेबी की कार्यप्रणाली, शेयर बाजार के संचालन, वित्तीय साक्षरता तथा निवेशकों के सुरक्षा अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बी.कॉम और लॉ के छात्रों को वित्तीय और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं व करियर के अवसरों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस विशेष अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, कॉलेज के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, डिग्री विभाग की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुषमा शर्मा,फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉ. कपिल चौहान, फार्मेसी विभाग के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अमित सेन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आमिर हामिद, तथा बी.कॉम विभाग के शिक्षक सलोनी राजपूत और अभय रुहेला समेत अन्य शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सेमीनार व सत्र विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और करियर के विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *