September 25, 2026
IMG-20260925-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन“ विषय के अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर काजल कश्यप एम0ए0 प्रथम सेमे0, द्वितीय स्थान पर आरती शर्मा बी0ए0 तृतीय सेमे0, तृतीय स्थान पर निरूपमा गहलौत बी0एड़0 द्वितीय सेमे0 रही। निर्णायक मण्डल में असि0 प्रोफेसर श्रीमती प्राची धौलाखंडी एवं डाॅ0 अन्जलि गोस्वामी रही। साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग असि0 प्रोफेसर डाॅ0 रंजना ने “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन“ विषय के अन्तर्गत सुधार एवं कार्यप्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को सूचना के अधिकार का उचित प्रयोग करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया
इस अवसर पर असि0 प्रोफोसर डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती कृति टंडन एवं कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *