काशीपुर। खोखरताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से Science of Spirituality द्वारा सोमवार को “Confident and Winning Personality through Meditation” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को ध्यान के माध्यम से आत्मविश्वास, एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

इस मैडिटेशन कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ श्रुति करार, वाइस प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ अमित सेन, कार्यशाला के विशेषज्ञ सतीश अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, डॉ. नरेश कुमार, परमजीत सिंह जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित ध्यान मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यार्थियों को ध्यान की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया तथा दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाना तथा उन्हें आत्मविश्वासी एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और ध्यान एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यशाला के सफल आयोजन पर कॉलेज चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने Science of Spirituality की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।









