September 7, 2026
IMG_COM_202609071200397620.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा काशीपुर की ओर से रविवार को श्री कायस्थ सभा भवन में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका राजबाला भटनागर रहीं । विशिष्ट अतिथियों के रूप में तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल काशीपुर के महामंत्री अमन बाली, वसुधैव समिति काशीपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अधिवक्ता परिषद काशीपुर के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी तथा सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर के सीजीएम (एचआर) संजीव कुमार मित्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कायस्थ सभा काशीपुर की संरक्षक कांति सक्सेना ने की।

समारोह में सुनीता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, शकुन सक्सेना, आशीष भटनागर, प्रदीप सक्सेना, रामवतार सक्सेना,अनूप सक्सेना, सरिता सक्सेना ,प्रभात सक्सेना ,समता भटनागर ,पूजा भटनागर ,मनोज कुमार सक्सेना ,सुविज्ञ सक्सेना,सार्थक सक्सेना,प्रज्ञा सक्सेना आदि सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों का भी निर्माण करते हैं। बदलते समय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोड़ना भी आवश्यक है।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना ने कहा कि किसी भी मजबूत समाज की नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है और इस व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान एवं अनुभव से विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। यशपाल रावत ने कहा कि शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताया।

बसंत बल्लभ भट्ट, अमन बाली, प्रशांत सिंह, आनंद स्वरूप रस्तोगी एवं संजीव कुमार मित्रा ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है।

कार्यक्रम संयोजक एवं श्री कायस्थ सभा के सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना,मुकेश सक्सेना, उपसचिव अरविंद सक्सेना ,कुलदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना ,आय व्यय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सक्सेना विधि अधिकारी अपूर्व चित्रांश एडवोकेट सहित सभा के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *