August 31, 2026
IMG-20260831-WA0004.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। भारत सरकार द्वारा बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 2003 से आरंभ कार्यक्रम अस्मिता के तहत एक ओंकार ग्लोबल स्कूल में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग 2026 का आयोजन दिनाँक 30 अगस्त 2026 को किया गया. जिसमें काशीपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.कार्यक्रम का शुभारंभ में एक ओंकार ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक सुखविंदर सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया .उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने हेतु उत्साहित किया. प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच एक ओंकार ग्लोबल स्कूल तथा उड़ान फाउंडेशन के मध्य खेला गया जिसमे एक ओंकार ग्लोबल स्कूल ने उड़ान फाउंडेशन को सीधे सेटों में 2-0 से हराया. प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच होली एंजल पब्लिक स्कूल तथा राधे हरि कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें राधे हरि कॉलेज ने होली एंजल पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराया.प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एक ओंकार ग्लोबल स्कूल तथा राधे हरि कॉलेज के बीच खेला गया.जिसमें राधे हरि कॉलेज विजेता रहा तथा एक ओंकार ग्लोबल स्कूल उपविजेता रहा. प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष सिलेक्शन कमेटी एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है.भविष्य में भी समय समय पर एसे कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाते रहेगे.इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रगति दुमका,कशिश शर्मा ,जया पांडे श्वेता भकुनी ,मजोत कौर ,सावन महरोत्रा , गौरव बिनवाल,योगेश पांडेय , चेतन भट्ट , लोकेश पांडेय,पप्पू बिष्ट रहे।
अंत में डॉ नागेन्द्र शर्मा ने आयोजन समिति, रेफरी एवं ऑफिशल्स को रहने की सुविधा देने के लिए खेलों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित एस सी गुड़िया आईएमटी संस्थान की प्रबंध समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएमटी परिवार हमेशा से ही खेलों के लिए समर्पित रहा है और जब-जब भी हमें उनकी आवश्यकता पड़ी है उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल प्रबंधन को पूर्ण व्यवस्थित सुविधाएं दी है समस्त एसोसिएशन एससी गुड़िया आईएमटी परिवार का हृदय से आभार प्रकट करती है।
डॉक्टर नागेंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *