
काशीपुर। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने और वैश्विक स्तर पर बेहतर करियर बनाने का सपना देख रहे काशीपुर और आसपास के युवाओं के लिए नई पहल की शुरुआत हुई है। मानपुर रोड, सरकारी पॉलिटेक्निक के सामने स्थित फ्लाईमार्क इमिग्रेशन का भव्य शुभारंभ बुधवार को आयोजित समारोह में हुआ।

शुभारंभ कार्यक्रम में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं महिला आयोग की सदस्य सायरा बानो विशिष्ट अतिथि तथा काशीपुर मेयर दीपक बाली अतिथि-ए-विशेष के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की।

समारोह के दौरान विदेश में उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं को लेकर युवाओं के लिए सही एवं व्यवस्थित मार्गदर्शन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा और रोजगार के अवसर स्थानीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। युवा अब अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों और वैश्विक रोजगार बाजार में बेहतर अवसर तलाश रहे हैं। ऐसे में उन्हें विश्वसनीय जानकारी और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है।

विदेश में पढ़ाई और बेहतर करियर का सपना है?तो सही मार्गदर्शन के लिए पहुंचिए फ्लाई मार्क इमिग्रेशन: इरफान हुसैन
फ्लाईमार्क इमीग्रेशन के निदेशक इरफान हुसैन ने बताया कि फ्लाईमार्क इमिग्रेशन की ओर से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप के लिए स्टडी वीजा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और जॉर्जिया में एमबीबीएस प्रवेश, अंतरराष्ट्रीय एडमिशन, करियर काउंसलिंग और आवेदन प्रक्रिया में सहायता भी प्रदान की जाएगी।

संस्थान में IELTS और इंग्लिश स्पीकिंग की तैयारी के साथ-साथ दस्तावेजों की समीक्षा, करियर काउंसलिंग और फाइल प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। संस्था का उद्देश्य विदेश में शिक्षा और करियर से जुड़े इच्छुक विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन और आवेदन संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है।









