चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर द्वारा बी0ए0, बी0कॉम0 नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 18 अगस्त, 2026 को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से हुआ। डॉ0 वंदना सिंह एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग ने नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन एवं स्वागत किया और महाविद्यालय की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश छात्राओं के जीवन की एक नई और महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने, अध्ययन के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ0 रमा अरोरा एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ने छात्राओं को शैक्षणिक प्रणाली के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, परीक्षा प्रणाली, खेल गतिविधियों एवं डॉ0 दीपा चनियाल असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग ने छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी-ड्रग सेल की जानकारी दी। महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापकगणों ने अपना परिचय देते हुए मतदाता जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, अपार आईडी आदि की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम एवं एंटी-ड्रग कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, डॉ0 शालिनी सिंह, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, डॉ. सोमेश शर्मा उपस्थित रहे।









